Sasaram News: प्रशासन की चुप्पी पर किसानों का फूटा गुस्सा, खुद ही शुरू की रजवाहा की सफाई
सासाराम, जुलाई 14 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। प्रशासनिक उदासीनता से नाराज किसानों का सब्र मंगलवार को टूट गया। करीब दो माह तक अधिकारियों से अतिक्रमण हटाने और श्रीखिंडा रजवाहा की सफाई की गुहार लगाने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो किसान सह नगर परिषद उपाध्यक्ष व नोखा व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह की अगुआई में सैकड़ों किसानों का जत्था खांची, कुदाल और जेसीबी मशीन के साथ अतिक्रमित स्थल पर पहुंच गया। पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद किसानों ने सफाई अभियान शुरू कर दिया और रजवाहा के अवरुद्ध हिस्से को साफ कर सिंचाई के लिए पानी निकासी का रास्ता बनाने में जुट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.