सासाराम, नवम्बर 2 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। चुटिया थाना क्षेत्र की तिअरा खुर्द पंचायत स्थित सोनडीला की सरकारी जमीन का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। प्रशासनिक रोक और पुलिस की कार्रवाई के बावजूद जमीन पर अवैध कब्जे और जोत-कोड़ का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को एक साथ चार ट्रैक्टर जुताई करने के लिए सोनडीला पहुंच गए। इससे मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर राजस्व पदाधिकारी मनोज कुमार और चुटिया थानाध्यक्ष रोहित कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों और पुलिस को आता देख ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...