सासाराम, अगस्त 4 -- Sasaram News: राजपुर, एक संवाददाता। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत पर मंगलवार को राजपुर बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और मिठाई बांटकर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए बांकीपुर और बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रविरंजन सिंह यादव ने कहा कि मतदाताओं ने जिस विश्वास के साथ मतदान किया था, उसी के अनुरूप परिणाम सामने आया है। कहा कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा। छात्र, नौजवान और आम जनता उनकी कार्यशैली तथा नीयत को समझेगी। यह भी पढ़ें- सहरसा: जन सुराज कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी मौके पर पूर्व प्रमुख राजेंद्र सिंह, मोहित मधुकर, हरिओम तिवारी, ...