Sasaram News: प्रखंड कार्यालय में पेयजल की सुविधा नहीं, बोतलबंद पानी खरीदने को विवश लोग
सासाराम, अक्टूबर 15 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सरकारी कामकाज के सिलसिले में आने वाले ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। परिसर में न तो हैंडपंप की सुविधा है और न ही नल से जलापूर्ति की व्यवस्था है। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण जमीन संबंधी कार्यों सहित अन्य सरकारी कामकाज के लिए पहुंचते हैं। कई लोगों को अपने काम के सिलसिले में घंटों कार्यालयों में रुकना पड़ता है। इस दौरान प्यास लगने पर उन्हें पानी खरीदना पड़ता है। इससे लोगों को अनावश्यक खर्च उठाना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.