सासाराम, अगस्त 22 -- Sasaram News: सूर्यपुरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा पश्चिम मोहल्ले में शुक्रवार को उधार के पैसे मांगने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि मोहल्ला निवासी सुभाष चंद्र पंडित ने उमेश ठाकुर से उधार दिए पैसे की मांग की थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद उमेश ठाकुर और उसके परिवार के सदस्यों ने सुभाष चंद्र पंडित के साथ मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...