सासाराम, जुलाई 10 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाकपा माले के जिला सचिव अशोक बैठा के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर नई शिक्षा नीति, शिक्षा के बढ़ते निजीकरण, पेपर लीक की घटनाओं और महंगी शिक्षा के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की शिक्षा नीति से सरकारी शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है और निजी स्कूलों व शिक्षण संस्थानों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...