Sasaram News: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री की तीसरी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सासाराम, अक्टूबर 18 -- Sasaram News: कोचस। मानव कल्याण पार्टी के तत्वावधान में रविवार को बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान समर्थकों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रामधनी सिंह ने शिक्षक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और अपनी राजनीतिक यात्रा में पांच बार विधायक बने। उन्होंने मांझी सरकार में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। कहा कि रामधनी सिंह जीवनभर गरीबों के हक, हकूक और अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे। वे समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पित और प्रखर नेता थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनिल सिंह ने की। मौके पर बीरेंद्र सिंह, दिनेश प्रसाद, हीरालाल प्रसाद, राम कुमार राय आद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.