सासाराम, अक्टूबर 12 -- Sasaram News: परसथुआ। दुर्गापूजा के दौरान पूजा समितियों द्वारा बजाए जा रहे भजन-गीतों की आवाज कम रखने की अपील आम लोगों ने की है। अक्षवर राय, रामाकांत चौहान, रूपेश तिवारी, संजीत पांडेय, चंद्रशेखर चौबे, अनिल कुमार सिंह, बासुदेव सिंह, रणधीर सिंह, सुधाकर सिंह, सुनील कुमार सिंह, अरविंद राय, राजू सिंह व सुरेंद्र सिंह ने आदर्श दुर्गा पूजा समिति, नुआंव रोड और नव दुर्गा पूजा समिति, कुदरा रोड के सदस्यों से आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि तेज आवाज में भजन-गीत बजने से बाजार और महात्मा गांधी चौक के दुकानदारों व राहगीरों को परेशानी हो रही है। आम लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए समितियां मधुर और धीमी आवाज में भजन-गीत बजाएं, ताकि पूजा का माहौल भी बना रहे और लोगों को परेशानी भी न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...