सासाराम, सितम्बर 28 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा और छठ को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र में खराब सड़कों और जलजमाव की समस्या सामने आई है। वार्ड 12 के पार्षद आकिब जावेद ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र देकर जलजमाव वाले रास्तों पर तत्काल राबिश डालकर आवागमन योग्य कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से इन मार्गों पर परेशानी और बढ़ सकती है। समय रहते रास्तों को दुरुस्त नहीं कराया गया तो श्रद्धालुओं को पूजा पंडालों और छठ घाटों तक पहुंचने में दिक्कत होगी।

जलजमाव की समस्या पार्षद ने पत्र में बताया है कि कुशडिहरा विसर्जन घाट, पटखौलिया मठ, गोविंदपुर, शिवपुर, बसकटिया समेत कई जगहों पर दुर्गा पूजा पंडालों तक जाने वाले रास्ते बारिश के कारण खराब हो गए हैं। कई मार्गों पर जलजमाव होने से लोगों को आवागमन...