सासाराम, जुलाई 24 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सोहवलिया गांव में गुरुवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर एक दर्जन लोगों ने पिता-पुत्र को हथियार के बट से पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करगहर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। घटना के संबंध में सोहवलिया निवासी वकील सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद वह वाराणसी में रहते हैं। खेती-बाड़ी के काम को लेकर समय-समय पर गांव आते हैं। धान की रोपनी के लिए वह अपने पुत्र नवीन कुमार सिंह के साथ गांव पहुंचे थे। आरोप है कि उसी दिन गांव के योगेश्वर सिंह, अनिल कुमार सिंह, मचू सिंह समेत करीब एक दर्जन हथियारबंद लोग उनके घर में घुस आए और गाली-गल...