सासाराम, जुलाई 2 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। जिला मुख्यालय में पुरानी जीटी रोड पर डिवाइडर से वाहनों के टकराने के लगातार मामला सामने आने के बाद प्रशासन की तंद्रा टूटी है। गुरुवार को डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टिव रेडियम लगाने का काम शुरू हो गया। डीएम के निर्देश पर डिवाइडर के सभी कट प्वाइंट पर रिफ्लेक्टिव रेडियम लगाए जा रहे हैं। जिससे रात के समय वाहन चालकों को डिवाइडर स्पष्ट दिखाई दे और हादसों पर रोक लगाई जा सके। यह भी पढ़ें- Siwan News हाईवे ही नहीं, शहर की मुख्य सड़कों पर अवैध पार्किंग से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...