सासाराम, जुलाई 16 -- Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। थाना अंतर्गत डायल 112 में कार्यरत पीटीसी सनोज कुमार को विभाग द्वारा पदोन्नति देकर सहायक अवर निरीक्षक बनाया गया। इस मौके पर एसपी रौशन कुमार ने उन्हें सिंगल स्टार लगाकर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। सनोज ने बताया वर्ष 2010 से बिहार पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लगभग 16 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। कहा कि यह पदोन्नति उनके लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ जनता की सेवा और बेहतर ढंग से करने की प्रेरणा भी है। यह भी पढ़ें- Araria News: 14 पुलिस कर्मी प्रोन्नत होकर बने सहायक अवर निरीक्षक पदोन्नति की खुशी पर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एव...