सासाराम, सितम्बर 6 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। धौडांड़ थाना क्षेत्र में एनएच-19 किनारे यादव लाइन होटल के पास से शनिवार रात चोरी हुआ ट्रैक्टर-ट्रेलर पुलिस ने कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया। पुलिस ने चोरों का पीछा करते हुए इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के कामरान चौक के पास से ट्रेलर समेत चोरी में इस्तेमाल ट्रैक्टर को जब्त किया। हालांकि, पुलिस को देखते ही चोर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...