Sasaram News: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 11वीं वाणिज्य वर्ग में नामांकन 20 सीटें रिक्त
सासाराम, जुलाई 3 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सासाराम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11 (वाणिज्य संकाय) में नामांकन का अवसर अभी भी उपलब्ध है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार कॉमर्स संकाय में 20 सीटें रिक्त हैं। इच्छुक छात्र-छात्राओं से शीघ्र आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कॉमर्स संकाय में अध्ययन करने के इच्छुक विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय पहुंचकर नामांकन संबंधी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रिक्त सीटें भरने तक ही प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी, इसलिए अनावश्यक विलंब नहीं करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.