सासाराम, अगस्त 18 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। करगहर राजवाहा में डूबे 12 वर्षीय किशोर चैता डोम का शव 72 घंटे बाद मंगलवार की शाम सलथुआं राजवाहा के सिवान पुल के समीप से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, सिरिसियां गांव निवासी बिगाड़ू डोम का 12 वर्षीय पुत्र चैता डोम रविवार को पैर से कीचड़ साफ करने के दौरान करगहर राजवाहा के गहरे पानी में डूब गया था। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद एसटीआरएफ की टीम ने भी शव की तलाश शुरू की। तीन दिनों तक अभियान चलाने के बावजूद टीम को सफलता नहीं मिली। एसटीआरएफ टीम के सदस्यों के अनुसार, टीम करगहर राजवाहा में ही शव की तलाश करती रही, जबकि डिभियां गांव के समीप से निकलने वाली सलथुआं राजवाहा में खोजबीन नहीं की गई थी। नहर में तेज बहाव...