सासाराम, सितम्बर 28 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। डेहरी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभुकों के नाम सूची से हटाए जाने का मामला सामने आया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने सूची तैयार करने में अनियमितता का आरोप लगाते हुए बीडीओ को आवेदन देकर पात्र लोगों के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की है। प्रतिनिधियों का कहना है कि सूची में अपात्र लोगों के नाम शामिल हैं, जबकि कई जरूरतमंद परिवार योजना के लाभ से वंचित हो गए हैं। मामले में एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर 5 अक्टूबर से प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना देने की चेतावनी दी गई है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: आवास योजना में कथित धांधली, जांच की मांग पर प्रखंड कार्यालय पहुंचे ग्रामीण यह भी पढ़ें- Sasaram News: आवास योजना में अनियमितता का आरोप, लाभुकों ने किया धरन...