सासाराम, सितम्बर 12 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। मिश्रवलिया-पुराना नोखा होते हुए दहासील जाने वाली मुख्य सड़क करीब पांच किलोमीटर तक पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से आवागमन मुश्किल हो गया है। गड्ढों और सड़क का अंतर नहीं दिखने से दोपहिया चालकों व राहगीरों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। इसके बावजूद दर्जनों गांवों के लोग रोजाना मजबूरी में जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं।

सड़क की स्थिति बक्सर लाइन नहर से दहासील तालाब तक सड़क की स्थिति सबसे खराब है। अधिकांश हिस्सा टूटकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों के लिए यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि आगे सड़क है या गहरा गड्ढा। इससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ प...