Sasaram News: पवनी पंचायत में रात्रि चौपाल, एसडीओ ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
सासाराम, अक्टूबर 15 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। नासरीगंज प्रखंड की पवनी पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं एवं स्थानीय जरूरतों से प्रशासन को अवगत कराया। चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली की समस्या, पंचायत सरकार भवन तक सड़क निर्माण, छठ घाट के लिए तालाब की व्यवस्था, ग्रामीण कार्य विभाग के माध्यम से सड़क निर्माण, आहर के पक्कीकरण तथा उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए जमीन उपलब्ध कराने सहित कई मुद्दे उठाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.