Sasaram News: पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी : प्राचार्य
सासाराम, अक्टूबर 24 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। अंजबित सिंह कॉलेज, बिक्रमगंज में शनिवार को इको क्लब और बॉटनी विभाग के तत्वावधान में वृक्ष रक्षा सूत्र बंधन अभियान शुरू हुआ। प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश राम ने पेड़ पर रक्षा सूत्र बांधकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लिया। बॉटनी विभागाध्यक्ष सह इको क्लब समन्वयक डॉ. कन्हैया सिंह ने कहा कि पेड़ लगाने के साथ उनकी रक्षा और संरक्षण भी जरूरी है। पर्यावरण की रक्षा करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। प्राचार्य ने कहा कि लोगों को वृक्ष संरक्षण के प्रति जागरूक करना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। डॉ. कन्हैया सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राएं और अभिभावक अपने घर के आसपास किसी एक पेड़ को रक्षा सूत्र बांधकर उसकी रक्षा का संकल्प लें। रक्षा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.