Sasaram News: परिवार में संस्कार और एकजुटता बनाए रखें : प्रदीप जी महाराज
सासाराम, जुलाई 22 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। स्थानीय सत्यम पैलेस में मंगलवार की शाम एक शाम मंगलधाम कार्यक्रम के अंतर्गत हनुमंत कथा एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध संत प्रदीप भैया जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। प्रदीप जी महाराज ने अपने प्रवचन में पारिवारिक संस्कारों और एकजुटता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक जीवनशैली के कारण परिवारों में संस्कार कमजोर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्यों को प्रतिदिन कम से कम एक समय साथ बैठकर भोजन करना चाहिए। इससे आपसी प्रेम, विश्वास और आत्मीयता मजबूत होती है तथा परिवार में सकारात्मक वातावरण बना रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.