Sasaram News: पनीर-खोवा व गुड़ फैक्ट्री में एसडीएम ने की छापेमारी
सासाराम, सितम्बर 11 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। पर्व-त्यौहारों को लेकर लोगों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुमंडल प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को शहर में पनीर, खोवा व अन्य खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। अभियान का नेतृत्व एसडीएम दिलीप कुमार ने किया। टीम में खाद्य निरीक्षक सह कार्यपालक दंडाधिकारी अखिलेश्वर कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे। जांच के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में पनीर व खोवा की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गई।
जांच एवं निरीक्षण टीम ने खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए, जिन्हें जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजा गया है। एसडीओ ने बताया कि प्रयोगशाला जांच में मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.