सासाराम, अगस्त 20 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को प्रस्तावित बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक पदाधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण स्थगित हो गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर समिति के सदस्यों ने नाराजगी जताई और इसे गंभीर मामला बताया। बीस सूत्री अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि समिति की बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्वयन और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा की जाती है। ऐसे में संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति आवश्यक है। अधिकारियों के नहीं रहने के कारण योजनाओं की समीक्षा और समस्याओं पर चर्चा नहीं हो सकी। समिति के सदस्यों ने सचिव को अनुपस्थित पदाधिकारियों से कारण पूछने का निर्देश दिया। साथ ही मामले की जानकारी जिला पदाधिकारी को देने को कहा ग...