सासाराम, अक्टूबर 7 -- Sasaram News: सूर्यपुरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने मंगलवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान स्व. मोती साह के पुत्र कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार कृष्णा की शादी बिक्रमगंज में हुई थी। उसकी दो माह की एक बेटी भी है। बताया जाता है कि कृष्णा का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को उसके सास-ससुर सूर्यपुरा पहुंचे और कृष्णा के साथ कहासुनी के बाद पत्नी को अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद कृष्णा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...