Sasaram News: पगडंडियों के सहारे गिरते-पड़ते विद्यालय पहुंचते हैं नौनिहाल
सासाराम, अगस्त 11 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। कोचस प्रखंड के सरेंया मध्य विद्यालय में पढ़ने वाले नौनिहाल आज भी पगडंडियों के सहारे विद्यालय पहुंचने को मजबूर हैं। बरसात का मौसम आते ही बच्चों की परेशानी और बढ़ जाती है। कीचड़ और फिसलन भरे रास्ते से छोटे-छोटे बच्चे गिरते-पड़ते किसी तरह विद्यालय पहुंचते हैं। कई बार रास्ते में गिरने से बच्चों के कपड़े मिट्टी और गंदे पानी से सन जाते हैं। कपड़े बदलने के लिए घर लौटने वाले कई बच्चे दोबारा विद्यालय नहीं पहुंचते। इससे उनकी पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ता है। अभिभावक भी बच्चों को ऐसे रास्ते से विद्यालय भेजने में असहज महसूस करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.