सासाराम, अगस्त 9 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। चुटिया थाना क्षेत्र के पंडुका पुल निर्माण स्थल से शनिवार की अल सुबह चोरों ने 20 एचपी का सबमर्सिबल पंप चोरी कर ले जाने का प्रयास किया। इसी दौरान गार्ड की नजर चोरों पर पड़ गयी। गार्ड को देखते ही चोर सबमर्सिबल पंप को पास के धान के खेत में छोड़कर फरार हो गए। बाद में ट्रैक्टर की मदद से पंप को खेत से निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...