सासाराम, अक्टूबर 12 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था बेपटरी हो गई है। त्योहारों के दौरान स्वच्छता अभियान की पोल खुल रही है। सरकार की ओर से गांवों को साफ-सुथरा रखने के लिए लाखों रुपये खर्च कर पंचायतों में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (डब्ल्यूपीयू) का निर्माण कराया गया है। इसके बावजूद कई जगहों पर सार्वजनिक स्थानों और सड़क किनारे खुले में कचरा फेंका जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी फैलने के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...