Sasaram News: नौ सूत्री मांगों को लेकर मजदूरों का सत्याग्रह समाप्त
सासाराम, अगस्त 14 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं का नौ सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में चल रहा दो दिवसीय सत्याग्रह शुक्रवार को समाप्त हो गया। बीडीओ डॉ. रविरंजन और थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर सत्याग्रह समाप्त कराया। कामता प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को नौ सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसमें जनवितरण प्रणाली में कथित अनियमितता पर रोक लगाने, पात्र लाभुकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने और मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से जरूरतमंदों तक पहुंचाने की मांग भी उठाई। यह भी पढ़ें- Siwan News प्रखंड कार्यालय पर सामूहिक अनशन-सत्याग्रह का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.