सासाराम, जुलाई 22 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड की सभी पंचायतों में जल्द ही राशन कार्ड बनाने तथा राशन कार्ड से जुड़ी त्रुटियों के निष्पादन के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह निर्णय मंगलवार की देर रात जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के नौहट्टा प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान लिया गया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित प्रखंड कार्यालय भवन के निर्माण कार्य, बीडीओ आवास में संचालित प्रखंड कार्यालय तथा विभिन्न भवनों में संचालित सरकारी कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। तिलोखर पंचायत में दो स्थानों पर लगेगा शिविर प्रखंड कार्यालय में एमएलसी प्रतिनिधि भानु प्रताप मिश्रा ने जिलाधिकारी का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Nawada News: शिकायतों का ससमय करें निवारण : एसडीएम उन्होंने बताया कि तिलोखर पंचायत ...