सासाराम, अक्टूबर 15 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। खुले में शौच से मुक्ति के लिए लाखों रुपये खर्च हुए, शौचालय निर्माण को सरकारी सहायता मिली और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए गए। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सुबह-शाम फ्लैग मार्च तक किया। इसके बाद नोखा को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित कर दिया गया। लेकिन अब प्रमुख सड़कों के किनारे फिर खुले में शौच की गंदगी दिखने लगी है। इससे स्वच्छता अभियान की सफलता और ओडीएफ घोषित होने के बाद निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। यह भी पढ़ें- Sasaram News: पंचायतों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था बेपटरी, खुले में फेंका जा रहा कचरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...