Sasaram News: नोखा के स्थानांतरित सीओ व श्रमप्रवर्तन पदाधिकारी को दी विदाई
सासाराम, जुलाई 13 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री शेफाली की अध्यक्षता में स्थानांतरित अंचलाधिकारी मधुसूदन चौरसिया तथा श्रमप्रवर्तन पदाधिकारी रोहित कुमार के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अधिकारियों और कर्मियों ने मधुसूदन चौरसिया के करीब ढाई वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और कार्यकुशलता का परिचय दिया। वहीं श्रमप्रवर्तन पदाधिकारी रोहित कुमार के कार्यों की भी प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : बीडीओ नीतीश कुमार के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.