Sasaram News: नोखा के तेंदुआ पहाड़ पर जल्द लगेंगी नौ स्ट्रीट लाइटें
सासाराम, सितम्बर 4 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए तेंदुआ पहाड़ स्थित मंदिर परिसर को जल्द ही स्ट्रीट लाइट से रोशन किया जाएगा। गुरुवार को नगर परिषद के सिटी मैनेजर प्रवीण कुमार ओझा ने जिलाधिकारी के निर्देश पर स्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत की। बताया जाता है कि नोखा विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी द्वारा विधानसभा में दहासील तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग उठाए जाने के बाद प्रशासन का ध्यान इस क्षेत्र की ओर गया है। बुधवार को जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने भी स्थल का निरीक्षण किया था। तेंदुआ पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता से प्रभावित डीएम के समक्ष ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में रोशनी की व्यवस्था कराने की मांग रखी थी। यह भी पढ़ें- Sasaram News: खुखमा घाटी रोड के विकास और लहबर माई मंदिर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.