Sasaram News: नूरनगंज मोहल्ले में तीन दिन से बिजली संकट, मचा हाहाकार
सासाराम, जुलाई 2 -- Sasaram News: सासाराम, निज संवाददाता। शहर के नूरनगंज मोहल्ले में बिजली व्यवस्था की गंभीर लापरवाही के कारण स्थानीय लोग भीषण परेशानी का सामना कर रहे हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच यह घनी आबादी वाला इलाका पिछले तीन दिनों से पूरी तरह से बिजली संकट की चपेट में है। स्थिति यह है कि लोगों को न केवल कूलर और पंखे की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है, बल्कि पीने के पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए भी जूझना पड़ रहा है।
स्थानीय प्रतिक्रिया स्थानीय निवासियों के अनुसार, बीते तीन दिनों से बिजली कंपनी द्वारा लगातार तार और केबल बदलने का कार्य किया जा रहा है। कभी तार बदले जाते हैं तो कभी केबलों की मरम्मत की जाती है, लेकिन इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। आरोप है कि क्षेत्र में ओवरलोडिंग और पतले तारों के कारण बार-बार फॉल्ट हो रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.