सासाराम, नवम्बर 7 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिम्मेदारी के साथ किए गए कार्यों की सराहना से कर्मियों का उत्साह बढ़ता है। इसी क्रम में निवर्तमान डीईओ मदन राय ने कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में लिपिक नन्द किशोर सिंह, लिपिक पप्पू कुमार और कार्यपालक सहायक सत्येंद्र कुमार शामिल हैं। इस मौके पर निवर्तमान डीईओ ने कहा कि कार्यालय के कार्यों के सुचारू और समयबद्ध निष्पादन में इन कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने कर्मियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली और जिम्मेदारी के प्रति समर्पण दूसरों के लिए भी प्रेरणादायक है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: स्काउट-गाइड के स्थापना दिवस पर आपदा के सिपाहियों का सम्मान उन्होंने उम्मीद जताई...