सासाराम, सितम्बर 14 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। विभागीय कार्यों में लापरवाही समेत कई आरोपों में निलंबित करगहर की सीडीपीओ रत्ना कुमारी ने आदेश के 15 दिन बाद भी प्रभार नहीं सौंपा है। जिलाधिकारी ने एक सितंबर को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए नोखा की सीडीपीओ श्वेता कुमारी को करगहर का प्रभार सौंपने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद प्रभार नहीं सौंपे जाने को लेकर प्रखंड मुख्यालय में चर्चा तेज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...