Sasaram News: निरीक्षण में शिक्षक तो कभी पदाधिकारी की भूमिका में दिखीं एसडीएम
सासाराम, सितम्बर 1 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। एसडीएम प्रिया रानी मंगलवार को अचानक नरवर भगीरथा विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और पढ़ाई को लेकर उपयोगी टिप्स दिए। वहीं शिक्षकों से भी बातचीत कर विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान वह कभी शिक्षक तो कभी पदाधिकारी की भूमिका में नजर आईं। प्रधानाध्यापक भरत प्रसाद सिंह व शिक्षक जेपी सिंह से विद्यालय की संचिकाओं समेत अन्य जानकारी ली। उन्होंने कंप्यूटर कक्ष, बागवानी व विद्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया और साज-सज्जा की सराहना की। एसडीएम नरवर पैक्स चुनाव को लेकर क्षेत्र में पहुंची थीं। मौके पर बीडीओ प्रतीक कुमार, सीओ श्वेता कुमारी व थानाध्यक्ष समेत अन्य अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.