Sasaram News: निमिया के डाढ़ पर झूला झूले मइया गीत पर झूम उठे श्रोता
सासाराम, अक्टूबर 15 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव में नवरात्र के अवसर पर आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में बुधवार की देर रात तक श्रद्धालु देवी गीतों पर झूमते रहे। गायिका बबीता सागर, छोटू कुमार सहित कई कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। खासकर निमिया के डाढ़ पर झूला झूले मइया गीत पर श्रद्धालु जमकर झूमे और तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कलाकारों ने मां दुर्गा की महिमा का गुणगान करते हुए कई देवी गीत प्रस्तुत किए। वहीं, उद्घोषक आकाश बाबा ने अपनी चुटीली वाणी और हास्य अंदाज से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। यह भी पढ़ें- Araria News: भक्ति जागरण में नेहा सिंह यादव सिंह ने बांधा समां पूरा कार्यक्रम स्थल मां दुर्गा के जयकारों से गूंजता रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.