Sasaram News: निजी सुरक्षा यूनियन का धरना पांचवें दिन भी जारी
सासाराम, अगस्त 18 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। सदर अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में निजी सुरक्षा यूनियन का धरना मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर निजी सुरक्षा कर्मी हड़ताल पर डटे हैं। जिला मंत्री प्रेम शंकर दूबे ने बताया कि पूर्व में सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही निजी कंपनी को हटा दिया गया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों का पांच माह का लंबित मानदेय अब तक नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नई कंपनी से सांठगांठ कर पुरानी कंपनी को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक लंबित मानदेय का भुगतान नहीं होता, धरना जारी रहेगा। मौके पर यूनियन अध्यक्ष सुनील पांडेय, महेंद्र राम, कामेश्वर सिंह, राजाराम शर्मा, वीरेंद्र सिंह, राजहंस बिंद सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.