सासाराम, सितम्बर 3 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डेहरी प्रखंड के निजी विद्यालय संचालकों की बैठक गुरुवार को जिला शिक्षा कार्यालय में हुई। डीपीओ (एसएसए) रजनीश कुमार उपाध्याय ने विद्यालयों में संचालित योजनाओं और विभागीय निर्देशों की समीक्षा की। उन्होंने इंस्पायर अवार्ड समेत अन्य योजनाओं में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान और प्रशस्त ऐप से जुड़ी प्रक्रिया समय पर पूरी करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...