Sasaram News: निजी एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर
सासाराम, सितम्बर 7 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के डुमरा बस स्टैंड के समीप सोमवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित निजी एंबुलेंस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। बताया जाता है कि करगहर निवासी 20 वर्षीय अमित कुमार और इसी गांव के 40 वर्षीय जीतन सिंह बाइक से सासाराम जा रहे थे। इसी दौरान डुमरा बस स्टैंड के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक निजी एंबुलेंस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही मूर्छित हो गए। दुर्घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.