Sasaram News: नासरीगंज में विधायक की मौजूदगी में नपं की बैठक, कई प्रस्ताव पारित
सासाराम, अगस्त 10 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। नासरीगंज नगर पंचायत सभागार में विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी की मौजूदगी में बैठक हुई। अध्यक्षता विधायक और मुख्य पार्षद शबनम आरा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में नगर के विकास से जुड़े कई प्रस्तावों पर सहमति बनी। बैठक में बड़ी बाजार रोड स्थित अर्ध साप्ताहिक सब्जी बाजार परिसर में वेंडिंग जोन बनाने, नगर के लिए अलग पावर ग्रिड स्थापित करने और 150 बिजली पोल उपलब्ध कराने के लिए विद्युत विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। वहीं विधायक की अनुशंसा पर हाईस्कूल स्टेडियम का सौंदर्यीकरण कराने, स्टेडियम परिसर में दो हाईमास्ट लाइट लगाने तथा गांधी मैदान के समीप चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण कराने पर भी सहमति बनी। विधायक ने बैठक में आश्वासन दिया कि बिहार सरकार के अगले चरण में नासरीगंज में डिग्री कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.