Sasaram News: नासरीगंज में पॉक्सो एक्ट का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
सासाराम, जुलाई 5 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। नासरीगंज पुलिस ने कांड संख्या 395/25 के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बरडीहां गांव निवासी सोनू नट पिता विजय नट के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया। अपर थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि सोनू नट के खिलाफ थाने में पॉक्सो एक्ट, बंधुआ मजदूर अधिनियम तथा जुवेनाइल जस्टिस एक्ट समेत विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.