Sasaram News: नासरीगंज में तीन लाख के केबल चोरी का आरोप, मुखिया समेत दो पर केस
सासाराम, अक्टूबर 25 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। नासरीगंज में करीब तीन लाख रुपये के बिजली केबल की कथित चोरी और बिजलीकर्मियों से मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में राजपुर प्रखंड की मंगरवलिया पंचायत के मुखिया इंद्रजीत राय और नासरीगंज पावर सबस्टेशन के पूर्व मानव बल हरिनारायण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बिजली विभाग के कनीय अभियंता पंकज कुमार शर्मा ने दोनों पर केबल चोरी में संलिप्तता का आरोप लगाया है। वहीं, आरोपितों ने मामले को सच्चाई से परे बताया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.