सासाराम, अगस्त 26 -- Sasaram News: बिक्रमगंज। नासरीगंज के वार्ड चार स्थित मंगल बाजार में एक जिम का उद्घाटन बुधवार को नोखा विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी ने फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि आधुनिक जिम से लोगों को स्वास्थ्य और फिटनेस बेहतर रखने में मदद मिलेगी। संचालक आयुष कुमार तथा ट्रेनर पीयूष राज व नफीस ने बताया कि जिम में आधुनिक उपकरण व जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अध्यक्षता अंशु कुमार सीपु व विनोद कुमार ने की। मौके पर डॉ. अमरेंद्र कुमार, संजर खान, लोकेश्वर कुमार प्रिय, मीनू सिंह, कमलेश सिंह, नितेश कुमार लड्डू, शाकिर खान, लाल बाबू साह, चंद्रकांत कुमार मुन्ना, अजय सिंह, शैलेश कुमार बबलू, राजू सिंह, उमाशंकर, आदित्य राज, हिमांशु यादव, बबन कुमार सिंह, डॉ. एके खान, ओंकार प्रसाद, अमित वर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...