सासाराम, अगस्त 17 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। नासरीगंज थाना क्षेत्र के दाउदनगर मोड़ के समीप सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने साइकिल सवार 55 वर्षीय श्रीराम प्रजापति को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय बनवारी प्रजापति के पुत्र श्रीराम प्रजापति के रूप में हुई है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि श्रीराम प्रजापति अपनी नातिन को झाड़-फूंक कराने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दाउदनगर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

शोक संतप्त परिवार हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनके रोने-बिलखने से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक के परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रिय...