Sasaram News: नासरीगंज:भाजपा के तीन शक्ति केंद्रों पर बैठक में संगठन मजबूती पर जोर
सासाराम, जुलाई 19 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। नासरीगंज शहर में भाजपा के तीन प्रमुख शक्ति केंद्रों द्वारिका शक्ति केंद्र, श्यामा प्रसाद मुखर्जी शक्ति केंद्र और अटल बिहारी वाजपेयी शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संतोष कुमार आर्य ने की। बैठक में प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग को लेकर चर्चा हुई। मंडल प्रभारी रघुनाथ शरण ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: बूथ सम्मेलन को ऊंचाईयों तक ले जाना सभी की जिम्मेदारी : प्रवक्तानंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.