सासाराम, अगस्त 5 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। डालमियानगर थाना क्षेत्र के मथुरी पुल के समीप बुधवार को एक युवक ने कथित रूप से घर से नाराज होकर नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तथा गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। बताया जाता है कि जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार कृष्ण सिंह का 32 वर्षीय पुत्र नीरज उर्फ बाली दोपहर में घर से निकलकर मथुरी पुल पहुंचा और नहर में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: पहासू में गंगावली पुल से युवक ने लगाई छलांग थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि गोताखोरों की सहायता से युवक की लगातार तलाश की जा रही है। परिवार के अनुसार, नीरज तीन भाइयों म...