Sasaram News: नामांकन में अधिक राशि मांगने की शिकायत
सासाराम, अक्टूबर 15 -- Sasaram News: संझौली। कैथी डिग्री महाविद्यालय में स्नातक नामांकन के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि मांगने का आरोप लगा है। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि 600 रुपये के बजाय 2000 रुपये मांगे जा रहे हैं। अभिभावक नवनीत कुमार ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त राशि नहीं देने पर उन्हें दो दिनों से दौड़ाया जा रहा है। इससे परेशानी हो रही है। सहायक शिक्षक दिवाकर तिवारी ने बताया कि शिकायत मिली है और वीडियो भी प्राप्त हुआ है। मामले की जानकारी प्राचार्य नवीन कुमार को दे दी गई है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.