सासाराम, अगस्त 7 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट नगर पंचायत क्षेत्र के गोड़ारी स्थित प्रसिद्ध बकस बाबा मंदिर में 17 अगस्त को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक नाग पंचमी मेले की तैयारियों को लेकर नगरवासियों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए लोगों ने मंदिर तक जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाली और रामरूप स्टेडियम में जलजमाव को लेकर चिंता जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...