सासाराम, अगस्त 17 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अर्जुन बिगहा में नाग पंचमी के अवसर पर मंगलवार को सोन तट स्थित हर बकस बाबा (नाग) मंदिर परिसर में मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों को दूध और लावा चढ़ाने के लिए घंटों कतार में इंतजार करना पड़ा। पूजा समिति के सदस्य श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर बारी-बारी से मंदिर में दर्शन-पूजन करा रहे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: नाग पंचमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : नाग पंचमी: पैकपार के प्रसिद्ध बिषहरी स्थान में उमड़े कई जिले के श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Garhwa News: नाग बाबा मंदिर में ...