Sasaram News: नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में मलियाबाग की टीम बनी चैंपियन
सासाराम, जुलाई 1 -- Sasaram News: दावथ, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मलियाबाग स्थित कवई बंगला मैदान में मां भवानी थ्री डी एलिमेंट एंड सर्विसिंग सेंटर के तत्वावधान में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला भोजपुर जिले की लहठान और रोहतास जिले की मलियाबाग टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लहठान की टीम ने निर्धारित छह ओवर में 39 रन बनाए। जवाब में मलियाबाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में ही 40 रन बनाकर चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.